ज्ञानपुर। कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को चार नए मरीज मिले, हालांकि सात संक्रमित स्वस्थ हुए। अब तक जिले में 2016 संक्रमित मिल चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 64 है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में भदोही के मेनरोड में एक वृद्ध और दो अधेड़ जबकि पीपरादाद में अधेड़ मिला। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मात्र 64 एक्टिव केस हैं।