नारेपार पंचायत भवन में वरासत करते लेखपाल, फोटो स्रोत किसान
- फोटो : 1
डीघ ब्लाॅक के नारेपार गांव में बुधवार को पंचायत भवन में वरासत अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लेखपाल दिवाकर यादव ने बताया कि शिविर में वरासत के सात मामलों का निपटारा किया गया। इसके तहत सात परिवारों का वरासत किया गया। वरासत अभियान के तहत घर-घर जाकर भी वरासत किया जा रहा है। वरासत के कागजात में जो दिक्कत है, उसे मौके पर ही दूर किया जा रहा है। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, प्रीति सिंह, प्रदीप सिंह, रमाशंकर वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
संवाद