फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी बैनामा व मारपीट के आरोप में सात पर मुकदमा, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के चकडोडर गांव की प्रधान ईशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि विपक्षियों ने गांव के पंचायत भवन निर्माण में कूटरचित दस्तावेज को दिखाकर बेचने और आपत्ति जताने पर प्रधान के साथ मारपीट व जाति सूचक गालीगलौज की। प्रधान ईशीला देवी ने बताया कि वह उन्होंने गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया है। उसके बगल की जमीन मनोरमा देवी के नाम से पट्टा कागज में अंकित है। बताया कि जबकि वे लोग अकोढ़ा मिर्जापुर की मूल निवासी हैं। बताया कि गांव के पंचायत भवन के अगल-बगल की जमीन का उपयोग सार्वजनिक तरीके से हो रहा है। आरोप लगाया कि चंपा देवी द्वारा तीन मार्च 2025 को जमीन को घेरने का प्रयास किया गया। जिस पर विरोध जताया गया। इसके बाद चंपा देवी ने अपने पति गिरजाशंकर तिवारी उक्त जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के सहारे खावांबीर जोरई निवासी गिरजाशंकर पाठक को बैनामा करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि गिरजाशंकर पाठक भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं। इसकी डीएम से शिकायत की गई। जिसकी जांच चल रही है। इसके बाद 18 जून को चंपा देवी, गिरजाशंकर पाठक के साथ तीन-चार अज्ञात लोग जमीन पर सीमेंटेल पीलर लगाने लगे। इसको लेकर मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए और जातिसूचक गाली दी। आरोप लगाया कि कूटरचित दस्तावेजों को लेकर कोतवाली में शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में गुहार लगाई। ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें