फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात बरातियों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के गणेशरायपुर गांव में मंगलवार की देर रात बरात से लौटे सात बरातियों की तबियत खराब हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आराम मिलने पर सभी को छुट्टी दे दी गई। गणेशरायपुर पाली गांव निवासी नागेंद्र तिवारी के बेटे अमित तिवारी की बरात पांच मई को चौरी के धनापुर कंधिया गई थी। मंगलवार की सुबह विदाई के बाद सभी बराती घर आ गए। घर आने पर सुरेंद्र तिवारी, रोहन तिवारी, आयुष तिवारी, अभि उपाध्याय, तृषान उपाध्याय, शौर्य और शनि की तबियत अचानक बिगड़ गई। सभी उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें