फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम करने के आरोप में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने और आवागमन बाधित करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो जून की रात गोपपुर निवासी दो युवकों के बीच मारपीट हुई थी। चोट लगने के कारण विकास गौतम ने चार जून को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। विकास के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गोपपुर निवासी टिंकू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गुस्से में परिजनों समेत ग्रामीणों ने विकास का शव रखकर मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग को जाम कर दिया था। इससे आवागमन बाधित हो गया था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने के आरोप में 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें