फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम को 5 अगस्त तक सड़क बनाने का अल्टीमेटम मिला

विज्ञापन
तहसील में शांति समिति की बैठक में उपस्थित ताजियादार और संभ्रांत लोग - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अभी से तैयारी में लग गया है। हर स्तर पर बैठक कर ताजिया जुलूस के रास्तों को ठीक कराने, बिजली के जर्जर तारों के बदलने के लिए अभी से निर्देश दिए जा रहे हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को तहसील में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में गजिया ओवर ब्रिज के नीचे के पूर्वी लेन का मुद्दा छाया रहा। ताजियादारों की समस्या सुनने के बाद एडीएम ने बैठक में मौजूद राजकीय सेतु निगम के प्रतिनिधि को 5 अगस्त तक सड़क निर्माण नहीं होने पर कोतवाली में प्राथमिकी तक दर्ज कराने की चेतावनी दी। बैठक में ताजियादारों की ओर से मुख्य समस्या जर्जर बिजली के तारों के साथ साथ गजिया पूर्वी सर्विस लेन के गड्ढों की ओर ध्यानाकृष्ट कराया गया। अख्तर खां, सैय्यद नियाज, जमील अंसारी, शमसुद्दीन मुन्ना, हसनैन अंसारी आदि ने कहा कि गजिया सर्विस लेन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके बिना मोहर्रम मनाने में भारी कठिनाई होगी। सभासद गुलाम संजरी, नुरैन खां, हाजी सुहैल अंसारी गौरियाना, पचभैय्या, बंधवा नईबस्ती आदि मोहल्लों में जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की। एडीएम ने इसके लिए एसडीएम चंद्रशेखर को टीम बनाकर 5 अगस्त से पहले पहले सभी जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी राजेश भारती, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, कोतवाल गगनराज सिंह, शिवशंकर सिंह, महेंद्र नाथ बिंद ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें