फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आधी रात को नाव में आग लगाकर बीच धारा में बहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात नाव में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा हजारों रुपये के सामान व मछली मारने वाली जाल जलकर राख हो गई। बलुआ निवासी सत्येंद्र निषाद ने बताया कि प्रतिदिन की भांति नाव से मछली मारकर शाम को उन्हें गंगा किनारे बांध रखा था। आधी रात अज्ञात लोगों ने नाव में आग लगाकर बीच धारा में बहा दिया। जब थोड़ी देर बाद घाट पर कुछ लोग पहुंचे, तो नाव जल रही थी। लोगों ने सत्येंद्र को सूचना दी, जिसके बाद निषाद मित्रों की मदद से नाव को किनारे लाया गया। सत्येंद्र ने 112 नंबर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। सत्येंद्र चार भाई और एक बुढ़ी माता हैं। वह नाव से मछली मारने का काम करते हैं। बलुआ प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें