फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लखनो में नर कंकालों के अवशेष मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के लखनो गांव में शनिवार को तालाब खुदाई के दौरान नर कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब 60 से 70 साल पुराने लग रहे थे। लखनो गांव में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। शनिवार को तालाब खुदाई के दौरान एक के बाद एक तीन नर कंकालों के अवशेष मिले। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। नर कंकालों के अवशेष को देखने के लिए लोग मौके पर जुट गए। इस बीच सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक अरुण दुबे ने बताया कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। नर कंकाल काफी पुराने लग रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि 60 से 70 साल पहले यहां पर वनवासी लोग रहते थे। बताया कि कंकालों के अवशेषों को देखने के बाद कोई आपराधिक मामला नहीं प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें