भदोही। क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी विंध्याचल मंडल के तत्वाधन में बृहस्पतिवार को मूंसीलाटपुर स्टेडियम में जिला एवं मंडलस्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालक हाॅकी के लिए ट्रायल्स लिए गए। पहले जनपदीय ट्रायल हुआ। उसमें चुने गए खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लिया।
ट्रायल में विंध्याचल मंडल के अधीन भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले चरण में 16 खिलाडियों को चुना गया। चयनित खिलाड़ियों में आदित्य, शनि पाल, आशीष बिन्द, अंकुश, अर्पित, समर मौर्य, लकी मौर्य, शशिकांत बिंद, किशन पाल, रूद्र प्रताप, अनिकेत, इरशाद (सभी भदोही), मुलायम, शिवम, विशाल प्रजापति (मिर्जापुर) तथा सोनभद्र के अविनाश यादव के नाम हैं। मंडल स्तरीय चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 17 से 22 फरवरी तक गोरखपुर में होना है। ट्रायल में सचिव जिला हाकी संघ राजकमल, अनवर हुसैन के देखरेख में संपन्न हुआ।