ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका के नाराज सभासदों के एक गुट ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज करने की मांग की गई। मंडलायुक्त और डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि भदोही नगर में वर्ष 2006 से 2017 तक कराए गए विकास कार्यों में व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। प्रदर्शन करने वालों में रीता देवी, शफीक अहमद, प्रदीप कुमार, शिवशंकर सरोज, शबनम बानो, गुलाम संजरी, शीला, रमेश चंद्र आदि रहे।