फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा की मनबढ़ई पर लगाम की मांग

Fri, 03 Jun 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतिनिधिमंडल  ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज थानाध्यक्ष से मिलकर लाला नगर स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मनबढ़ई रोकने की मांग की। एसओ को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लालानगर के समीप अस्थायी ढंग से टोल प्लाजा बनाया गया है। ठेकेदार असंवैधानिक तरीके से ट्रक चालकों से वसूली करने के साथ ही उन्हें परेशान करते हैं। मिर्जापुर रोड,  गोपीगंज तिराहा, ओबीटी गोपपुर मार्ग पर मोटे-मोटे राड लगाकर मार्ग को प्रतिदिन अवरुद्ध किया जा रहा है। कांग्रेसजनों ने टोल बूथ प्लाजा के ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर माबूद खान, संतोष सिंह  बघेल, अनुपम अग्रवाल, बालमुकुंद कसेरा, परवेज हाशमी, अली हसन, सिद्धार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें