ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर जिले में स्थानांतरित होकर आए नए उपजिलाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। भदोही में चंद्रकांत त्रिपाठी और औराई में शिवेंद्र कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। एसडीएम द्वय ने बताया कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्यवयन और आम जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी। डीएम ने एसडीएम श्याम कुमार को एसडीएम न्यायिक ज्ञानपुर के साथ आहरण-वितरण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया। एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह को पीओ डूडा का अतिरिक्त कार्यभार दिया। एसडीएम भदोही अरुण गिरी को न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई।