फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की एसडीएम करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई तहसील क्षेत्र के जयरामपुर गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व पट्टे का मामला तूल पकड़ने लगा है। शिकायत के बाद डीएम गौरांग राठी ने एसडीएम औराई को जांच का आदेश दिया है। जांच कर 30 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जयरामपुर गांव निवासी हरिगेन ने 21 अगस्त को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कराया जा रहा है। नियम के विरुद्ध पट्टा भी आवंटित किया जा रहा है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम औराई को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने मौके की फाेटोग्राफी कराकर रिपोर्ट 30 अगस्त तक देने के आदेश दिए। बताते चलें कि औराई तहसील में पूर्व में भी मनमानी ढंग से पट्टा का आवंटन किया जा चुका है। जिसमें तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार तक पर मंडलायुक्त ने कार्रवाई की थी। 100 से अधिक पट्टे को भी निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें