फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एसडीएम ने नाले के निर्माण पर लगाई रोक, फाइल तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। घोसिया नगर पंचायत में विवादित भूमि पर नाला निर्माण पर आखिरकार एसडीम औराई बरखा सिंह ने रोक लगा दिया। उन्होंने ईओ से जमीन एवं कोर्ट से जुड़े सभी कागजात तलब किए हैं। नगर पंचायत की ओर से जल निकासी के लिए नाला बनवाया जा रहा है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही अपर जिलाधिकारी को पत्रक देकर निर्माण रोकने की मांग की थी। कहा कि हाईकोर्ट से यथास्थिति रखने का आदेश दिया गया है, लेकिन मनमानी तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत की सीमा से सटी 27 बीघे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य के निर्देश पर एसडीएम ने निर्माण पर रोक लगा दिया। उन्होंने ईओ घोसियों से जमीन से जुड़ी सभी फाइलों को तलब किया। कहा कि अगर कोर्ट से निर्माण के लिए कहा गया होगा तो काम कराएंगे अन्यथा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें