फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सीओ ने किया सड़कों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोहर्रम की दसवीं यौमे आशूरा 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन निकलने वाले ताजिया जुलूस के मार्गों का बुधवार को एसडीएम चंद्रशेखर और सीओ अजय कुमार चौहान निरीक्षण करने निकले। रास्ते में जगह-जगह ताजिया चौकों पर मिले ताजियादारों ने अधिकारियों से बिजली के जर्जर तारों और सड़कों की समस्या बताई और दिखाई। अधिकारियों ने 9 अगस्त तक सब ठीक करा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्रशेखर सुबह 11 बजे जमुंद मोहल्ला पहुंचे। एसडीएम को जमुंद के सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने विभिन्न मार्गों का दौरा कराया। उन्होने बताया कि अधिकतर सड़कें ठीक ठाक हैं। जुलूस में भीड़ काफी होती है इसलिए दुर्घटना से बचने के लिए तारों को बदलना होगा। इस दौरान अधिकारियों ने कई ताजिया चौक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर रुक कर अधिकारियों ने लोगों से बात भी की। लोगों की मुख्य समस्या बिजली आपूर्ति, पेयजल, और कहीं कहीं खराब सड़कों को लेकर रही। अधिकारियों ने आश्वासन दिया और लोट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें