डीआईओएस कार्यालय में स्काउट-गाइड की बैठक में मौजूद शिक्षक एवं प्रधानाचार्य। संवाद
ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें आगामी दिनों में होने वाले स्काउट-गाइड और खेल गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड और खेल की गतिविधियां छात्र जीवन में महत्वपूर्ण है। सभी शिक्षक और प्रधानाचार्य विद्यालयों में आयोजन कराएं। संचालन करते हुए डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को अनुशासन की सीख देता है।