चौरी। थानाक्षेत्र के संवरपुर गांव में बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता गंगाजली (32) पत्नी स्वतंत्र मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतका दो बच्चों की मां बताई गई। शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगाजली सुबह घर में चाय बना रही थी, तभी किसी कारणवश वह आग की चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजन उसे भदोही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।