फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन झुलसे अधेड़ की मौत,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। खुद से अपने को आग लगाकर गंभीर रुप से झुलसे सुभाष शर्मा (52) की बुधवार को मौत हो गई । सुभाष का वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल में तीन दिन से इलाज चल रहा था। जिले के महुआरी-जंगीगंज निवासी सुभाष की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गौरतलब हो कि बीते 22 मार्च को देर शाम सुभाष शर्मा ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। दरअसल सुभाष ने यह कहते हुए अपने आप को आग के हवाले कर दिया था कि वह जमीन विवाद में पड़ोसियों से परेशान है और पुलिस उसे न्याय नहीं दिला रहीं है। हालांकि घटना के समय मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्रजीत यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाकर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया था। लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर उसके बाद कबीरचौरा वाराणसी रेफर कर दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्य प्रकाशचंद शर्मा की तहरीर पर पड़ोसी आशा देवी, सुधांशु शर्मा, नेहा शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें