विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूटी रैली निकाली जाएगी। भदोही के फूलन देवी चौराहे से निकलने वाली रैली की कमान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी खुद संभालेंगी। उनके साथ अलग-अलग विभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारी, शिक्षिकाएं भी स्कूटी रैली में शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी एवं मतदान जागरूकता के लिए रैली निकलेगी। इसमें शत प्रतिशत मतदान, कालीन नगरी की बढ़ेगी शान, ‘वोट डालें सब नर-नारी, सबकी है यह जिम्मेदारी’ जैसे स्लोगन एवं नारों से लोगों को प्रेरित किया जाएगा। स्कूटी रैली में शामिल सभी महिला प्रतिभागियों को वे सम्मानित करेंगी।