सर्रोई। शहर से सटे सर्रोई (बनकट) गांव में स्थित श्री केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कक्षा तीन से हाईस्कूल तक के बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किया। हाइड्रोलिक सिद्धांत पर कार्य करने वाला जेसीबी मॉडल, लेजर बीम के साथ ही रोबोट, वैक्यूम क्लीनर, हाइड्रोलिक पंप, वाटर हॉर्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक पूल मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
मुख्य अतिथि भदोही विधायक जाहिद बेग ने बाल मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विधायक ने बच्चों के मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी आने वाली समस्याओं को बताती है, तो समाधान भी प्रस्तुत करती है। बच्चों की कल्पनाशीलता और प्रतिभा देखकर आर्श्यचकित हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य न सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना है बल्कि आत्मनिर्भर बनना भी है। यह विद्यालय अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। विधायक ने बच्चों को पढ़ने के लिए एक कमरा और सोलर लाइट देने का वादा किए। स्कूल संचालक नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने आभार जताया। संचालन रत्नाकर राय ने किया। इस मौके पर प्रबंधक अतुल उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, प्रधानाचार्य सुनील यादव, बब्बू उपाध्याय, रत्नाकर चंद्र राय, वर्षा उपाध्याय, घनश्याम यादव, चंद्रशेखर यादव, मनीष पांडेय, अमरजीत गौतम, संदीप सिंह, आशीष, प्रमोद राय आदि रहे।