चंदौली। बढ़ती शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों में 1 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सोमवार को आदेश जारी कर निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।