फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज से स्कूल चलो अभियान, डोर टू डोर जाएंगे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन यानि शनिवार को स्कूल चलो अभियान की शुरूआत हो जाएगी। पहले ही दिन से ड्राप आउट एवं सामान्य बच्चों को स्कूल से जोड़ने की मुहिम को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

कान्वेंट की तर्ज पर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी गुजरे पांच साल से एक अप्रैल को शिक्षा सत्र की शुरूआत हो रही है। जिसको सफल बनाने के लिए शासन के निर्देश पर विभागीय अफसरों ने कमर कस ली है। शनिवार यानि एक अप्रैल को स्कूलों में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। स्कूल आने वाले बच्चों को माला आदि पहनाकर स्वागत किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण आरके सिंह ने बताया कि 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पहले ही दिन से शिक्षक, आंगनवाड़ी डोर टू डोर पहुंचकर बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराने में लगेंगे।


बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सभी खंड शिक्षाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें