फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सशक्त समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने संयुक्त रूप से बुधवार को जिले के स्थापना दिवस अंतर्गत नागमलपुर में दुर्गागंज पर चक्काजाम, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप कर प्रदेश विभाजन की कवायद को रोकने की गुहार लगाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि जिले की स्थापना हुए लगभग 27 वर्ष बीत गया अभी तक छात्र-छात्राओं समेत गरीब, मजदूर परिवारों को राहत देने के लिए सिटी बस की सुविधा नहीं है। आरोप लगाया कि नोटबंदी, लॉकडाउन, अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई झेलने वालों को अब उत्तर प्रदेश का विभाजन कर विकास का दावा किया जा रहा है। उदाहरण दिया कि इसी तरह की नीतियां पारित कर उत्तराखंड को अलग प्रदेश बना दिया लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि जब 60 वर्ष में विकास का खाका तैयार नहीं हो सका तो विभाजन से कुछ नहीं हो सकता। कहा कि पिछड़ा वर्ग 30 वर्ष से 60 फीसद आरक्षण की राह देख रहा है जिसको पूरा कराने में कोई सरकार आगे नहीं आ रही। जिले में 100 करोड़ खर्च करने के बाद भी सड़कों की हालत नहीं सुधरी। सरकारी स्कूल, कालेज, मदरसा, संस्कृत महाविद्यालयों में फर्जी अंकपत्रों पर नियुक्त देकर सरकारी खजाना खाली किया जा रहा है। हत्या, लूट, छिनैती से लोग त्रस्त है जिसे रोकने में सिर्फ दिवा स्वप्न दिखाया जा रहा है। पेट्रो पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है और गरीबों की रसोई फिकी पड़ रही है। गरीब परिवार के छात्र और छात्राएं महंगा किराया देकर स्कूल-कालेज पहुंचते हैं और तहसील, मुख्यालय समेत अन्य विभाग में आने वालों का आर्थिक शोषण नहीं रुक रहा। कहा कि औराई, भदोही, ज्ञानपुर में लाखों रुपये खर्च कर परिवहन विभाग उनके हक-अधिकार को छीन लिया है। जनकल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से लाभार्थी कार्यालयों का चक्कर लगाकर नाउम्मीद हो चुके हैं। आने वाले समय में नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। कहा एक माह में मांग पूरा न होने पर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर आशाराम, विजय यादव, रंगनाथ अग्रहरी, इंद्रजीत पाल, रामसूचित यादव, गणेश, महेश शुक्ला, मेवालाल समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें