फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्रेक जाम होने से 15 मिनट प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही सारनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही-जंघई रेलमार्ग पर मंगलवार को भदोही रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी का आलम हो गया जब 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस को आगे बढ़ाने के बाद भी आगे नहीं बढ़ रही थी। ट्रेन चालक के तत्काल बात समझ में आ गई और उसने कंट्रोल रूप को सूचित कर जब छानबीन की तो पता चला कि ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए थे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूप को सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन पर तैनात तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से समस्या दूर की। इस बीच कहा जाने लगा कि अच्छा हुआ कि ब्रेक जाम स्टेशन पर हुआ। यदि ट्रेन मुख्य लाईन पर दौड़ रही होती तो हादसा भी सकता था। हलांकि कंट्रोल रूम और विभागीय अधिकारियों की मदद से जल्द ही समस्या का समाधान कर ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि ट्रेन 13.16 बजे भदोही स्टेशन पर पहुंची। दो मिटन के ठहराव के बाद जब सिगनल हरा होने के बाद भी जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी तो माजरा लोग ट्रेन से उतर पर छानबीन में लग गया। बताया कि यह बहुत बड़ी समस्या नहीं थी। फिर भी विभागीय अधिकारियों ने उसे दुरूस्त कर लिया। ट्रेन रवाना करने से पहले इंजन से लेकर सभी बोगियों के ब्रेक जांचने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें