फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सरिता बिंद को दूसरी बार सपा महिला विंग के जिलाध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पिपरीस गंगापुर निवासी सरिता बिंद को समाजवादी पार्टी महिला विंग के जिलाध्यक्ष की दूसरी बार कमान सौँपी गई है। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर इन्हें महिला विंग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौँपी। सरिता बिंद को महिला विंग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सरिता बिंद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें दोबारा महिला विंग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में वे पार्टी के शीर्ष नेताओं की आभारी हैं और उनके विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास करूंगी। बताया कि जिले में संगठन को मजबूत करना और महिला विंग की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ उनके विश्वास को बढ़ाकर पार्टी को मजबूत करने का दायित्व वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें