फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एकता एवं अखंडता के प्रतीक थे सरदार पटेल

विज्ञापन
ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में गोष्ठी में बोलते पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय। स्रोत: नगर पंचायत
विज्ञापन
सुरियावां। जिले की विभिन्न नगर निकाय के कार्यालयों में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। जहां आयोजित गोष्ठी में सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। सुरियावां कार्यालय में भाजपा नेता ओम प्रकाश तिवारी और सुनील मिश्रा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में बताया। चेयरमैन विनय चाैरसिया को ईओ सुजीत कुमार ने सम्मानित किया। कहा कि सरदार पटेल भारत माता के सच्चे वीर सपूत थे। ऐसे महापुरुषों के जीवन चरित्र से हमें सीख लेनी चाहिए। मौके पर रीना श्रीवास्तव, रेशमा बानो, अशोक जालान, पंजाबी मोदनवाल आदि रहे। गोपीगंज नगर पालिका में भी सरदार पटेल को याद किया गया। इस मौके पर श्री निवास चतुर्वेदी, विनय श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी में देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष पांडेय ने कहा कि आजादी से पहले देश 500 से अधिक रियासतों में बंटा था। पटेल जी ने सभी को एक साथ लाकर एक भारत का निर्माण किया। चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि उनकी प्रेरणा से ही आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर सभासद रमेश पासी, रंजीत गुप्ता, राजू, कमलेश श्रीवास्तव, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें