फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष बने संतोष राव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बावन बीघा तालाब पर शुक्रवार को भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष परिनिर्वाण प्राप्त डॉ. यशवंत राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. यशवंत के सामाजिक और बौद्धिक योगदान को याद करते हुए रमेश चंद्र गौतम (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी एमएस), जयप्रकाश अंबेडकर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), भूलन बौद्ध ( कोषाध्यक्ष ) द्वारा संतोष कुमार राव को भारतीय बौद्ध महासभा का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विनोद कुमार बौद्ध को जिला ऑडिटर चुना गया। उनके चाहने वालों में हर्ष है। मौके पर रामजी राव, संतोष सरोज, जय प्रकाश, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, हरिनाथ उर्फ गुड्डू, उदयभान पाल, आनंद राव, निशांत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें