फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संक्रांति का सजा बाजार, गजक के दाम में 20 रुपये प्रतिकिलो की तेजी

विज्ञापन
गोपीगंज मेंं तिलकुट खरीदती महिला। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मकर संक्रांति पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। दुकानों पर तिल-गुड़ के लड्डू, गजक की खूब बिक्री हो रही है। दाम की बात करें बीते साल की तुलना में इस साल गजक के दाम में 20 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है। बीते साल 100 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला गुड़ 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, मोढ़, जंगीगंज, सीतामढ़ी, वहिदानगर, गोपीगंज, चौरी, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, सर्रोई आदि बाजारों में तिलकुट, गुड़, चूड़ा-लाई की दुकानें सजी है। गोपीगंज के व्यापारी लीडर राइन ने बताया कि दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

गुड़ पट्टी - 120
चीनी पट्टी - 120
बेसन लड्डू - 130
तिल लड्डू पट्टी - 160
लाई लड्डू - 80
रामदाना - 140
गजक आधा किलो - 100
नोट : सभी वस्तुओं के दाम प्रतिकिलो में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें