फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष बने संदीप मौर्य

विज्ञापन
औराई में मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
औराई। मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी सोमवार को जनपदीय सदस्यों के साथ औराई ब्लॉक में बैठक की। जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मनरेगा तकनीकी सहायकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं नए जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष वर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मिति से संदीप मौर्य को जिलाध्यक्ष, अवधेश पांडेय को जिला महामंत्री के साथ कोषाध्यक्ष अशोक सिंह व उपाध्यक्ष अक्षय कुमार बिंद मनोनीत हुए। सभी को संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा का समय से पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, कुलदीप सिंह, जय हिंद पटेल, लालचंद चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें