सुरियावां के अभियां में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता को पुरस्कृत करते जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह?
- फोटो : BHADOHI
सुरियावां। ब्लॉक के अभियां में नव युवक मंडल की ओर से चल रहे हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले फाइनल मैच में सांडा ने पूरे मनोहर को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। सात ओवर के मैच में पहले खेलते हुए सांडा की टीम ने 61 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पूरे मनोहर की टीम 46 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एक नई पहल- नई कोशिश के तहत पर्यावरण प्रेमी श्यामजी यादव ने खिलाड़ियों को एक-एक पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शमीम अली, राजकुमार गौतम, राकेश वर्मा, राजेश हलवाई, धनन्जय साव आदि रहे।