फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 20 मामले निस्तारित, 94 रह गए लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 114 प्रार्थना पत्र आए। इसमें करीब 80 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने औराई तहसील पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनी। 114 मामलों में 20 निस्तारित हुए जबकि 94 लंबित रह गए। डीएम शैलेष कुमार ने अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक राजस्व और पुलिस टीम के लीडर के रूप में एक-एक जनपदीय अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसील में कुल 59 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें नौ का निस्तारण किया गया। डीएम ने इस दौरान बिजली निगम के सात, जल निगम के चार मामलों को दो दिन में निस्तारित करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। ग्राम समाज, तालाब, खलिहान की भूमि अभियान चला कर खाली करने के लिए राजस्व विभाग को कहा। डीएम ने कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दिया कि जमीन के मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भदोही तहसील में एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गई। यहां आए 27 मामलों में सात निस्तारित हुए। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार गिरी, विश्वजीत राय, मिश्री सिंह चौहान, एसडीओ एसपी सिंह, नायब तहसीलदार शशांक राय आदि रहे। ज्ञानपुर तहसील में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जन शिकायतें सुनी गई। तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि तहसील में 28 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें