फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 16 को मिला न्याय, 141 करेंगे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ 16 फरियादियों को त्वरित न्याय मिला। 141 शिकायतकर्ताओं को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा। 157 प्रार्थना पत्रों में से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने वहां लगे कैंप एवं तहसील का निरीक्षण किया। उसके बाद फरियादियों की बात सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंनेे कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दिया कि जमीन संबंधित मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशानुरूप जनता को तहसील स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां 85 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीएफओ नीरज आर्य, एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ चमन सिंह चावड़ा आदि रहे। भदोही तहसील में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एसडीएम अरूण गिरी की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। यहां कुल 35 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। औराई तहसील में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह और एसडीएम बरखा सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां आए 37 में पांच मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें