फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर बाजारों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों का नमूना संकलित करते हुए सिल्वर वर्क लगी मिठाइयों की बिक्री न करने की चेतावनी दुकानदारों को दी। अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि दीपावली पर्व पर सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सामानों और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसडीएम औराई चंद्रशेखर के साथ महाराजगंज, औराई, उगापुर से मिठाई की दुकानों पर बर्फी, गोपीगंज, जंगीगंज से सूजी, सरसों के तेल, सांवरिया प्रीमियम देशी घी का नमूना लिया। तिपहिया वाहनों से ले जा रहे सामानों को रोककर जांच की गई। कहा कि बुधवार खुले स्थानों पर बिक रही मिठाइयों का नमूना बड़े पैमाने पर लिया जाएगा। विभाग के अभियान से बाजारों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम में केएन त्रिपाठी, विनोद वर्मा आदि रहे। अधिकारियों ने ग्राहकों से आह्वान किया कि वह पूर्व में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराकर विभाग का सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें