ज्ञानपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विवेक मालवीय के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं भंडारों निरीक्षण किया। टीम ने कई दुकानों की जांच की। जहां से हलवा, आलू दम, प्रसाद के नमूने जांच के लिए संग्रहित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों देवराज सिंह एवं डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को टीम के साथ कृष्ण देवपुर स्थित दयानंद गिरी चैरिटेबल ट्रस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को वितरित किए जा रहे हलवा, आलू दम, प्रसाद के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रमि कार्रवाही की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विवेक मालवीय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमे कांवड़ यात्रा मार्गों पर निरंतर भ्रमण कर रही हैं।