सर्रोई। सीएचसी भदोही पर बुधवार को अधीक्षक समीर उपाध्याय के नेतृत्व में एएनएम, सीएचओ के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें एक साथ बिना किसी सूचना के गायब 10 एएनएम, सीएचओ को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उनका वेतन रोक दिया। उन्होंने नदारद स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगी। सीएचसी भदोही में हुई बैठक में माधुरी देवी, उर्मिला देवी, वंदना देवी, भानुमति, चंदा देवी, बबीता, निधि पटेल आदि सहित कुल 10 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की नसीहत देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि रोजाना यूडीएसपी पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड न करने वाले स्वास्थ्यकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चंद्र प्रकाश राव, हर्ष कुमार, राय श्याम सुंदर आदि रहे।