फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिंदू नव संवत्सर एवं संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस वर्ष प्रतिपदा पर भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ। पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों के कदमताल और घोष (बैंड) की गूंज ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। संचलन की शुरुआत निर्धारित स्थान मुखर्जी पार्क से प्रारंभ होकर तय मार्ग से पूरे नगर में भ्रमण करते हुए वापस मुखर्जी पार्क में समाप्त हुआ। स्वयं सेवक सफेद शर्ट, खाकी पैंट और काली टोपी में अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए चल रहे थे। संचलन में बाल, तरुण और प्रौढ़ स्वयंसेवकों की भारी उपस्थिति रही। पूर्व विंध्याचल विभाग के विभाग समरसता प्रमुख शिव प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। वर्ष प्रतिपदा हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है। इस मौके पर नगर संघ चालक मनीष, शिवाजी, प्रतीक, दीपेश, विनीत, शुभम, अरुण, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें