फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच हजार रुपये बिस्वा मिले क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने लघु एवं सीमांत किसानों को प्रति बिस्वा पांच हजार रुपये की दर से क्षतिपूर्ति देने की मांग की। मांग के अनुरूप क्षतिपूर्ति नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि जिले में बेमौसम बरसात के कारण दलहनी-तिलहनी फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान इसकी भरपाई को लेकर चितिंत हैं। वसीम अंसारी ने बताया कि 90 फीसदी किसान खेतीबारी पर ही आश्रित हैं। किसानों के नुकसान का आकलन कर प्रति बिस्वा पांच हजार रुपये की दर से क्षतिपूर्ति दी जाए। इस दौरान सुरेशचंद्र मिश्र, करमचंद बिंद, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेशचंद्र उपाध्याय, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, दीपक पांडेय, मसूद आलम अंसारी, अवधेश पाठक, अकबर अली, नितिन सिंह, स्वालेह अंसारी सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें