फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दीक्षा और पुरस्कार के साथ रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
रोवर्स रेंजर्स शिविर के अंतिम दिन पुरस्कृत शिविरार्थी। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गैंसड़ी, बलरामपुर प्रो. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज के दौर में अनुशासन सफलता की गारंटी है। उन्होंने कहा कि रोवर्स और रेंजर्स को स्वस्थ शरीर और मन के लिए योगाभ्यास के साथ-साथ तिरंगा भोजन में हरी सब्जियां, सफेद मूली, आटा व केसरिया खाद्य सामग्री जैसे गाजर, चुकंदर आदि का समावेश करना होगा। वातावरण हमारे मन को बहुत प्रभावित करता है। इसके लिए प्रकृति, जीव-जंतु इत्यादि की भी सेवा भी करनी होगी। एआई और इंटरनेट का इस्तेमाल कौशल दक्षता और ज्ञान के भंडार में वृद्धि करने के लिए करनी होगी। प्राचार्य प्रो. माया ने कहा सदैव सकारात्मक सोच के साथ अनुशासित रहकर लक्ष्य बनाकर और उसको प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी होगी। मुख्य शास्ता डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर पर प्रकाश डाला। संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ. अनीश कुमार मिश्र ने किया। रेंजर्स प्रभारी डाॅ. ऋत्विक रंजन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों एवं रोवर्स-रेंजर्सको मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। नए रोवर्स-रेंजर्स को दीक्षा और शपथ दिलाई गई। नागेश प्रजापति, ऋतुराज श्रीवास्तव एवं मुस्कान ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें