फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: माथे पर रोरी का तिलक और फूलों से हुआ नौनिहालों का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालय गुलजार हो गए। डेढ़ महीने बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का गुरुजनों ने शानदार ढंग से इस्तबाल किया। चंदन-रोरी का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर नौनिहालों का अभिनंदन किया गया। शिक्षकों के स्वागत से बच्चों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

सोमवार को परिषदीय स्कूलों का माहौल बदला-बदला नजर आया। सुबह स्कूलों में बच्चे उत्साहित होकर पहुंचे। नए बच्चों का चंदन का टीका और फूल माला पहनाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में प्रधानाध्यापक रामप्यारी, अखिलेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गोहिलांव में भी बच्चों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सुरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चककुसही में हेडमास्टर वेद प्रकाश संग अन्य शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर में हेडमास्टर आशीष सिंह, कंपोजिट विद्यालय भगवास, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजयपुर में शिक्षकों ने स्वागत किया। शिक्षकों के स्वागत से बच्चे काफी खुश नजर आए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण ने कहा कि स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया गया। पहले ही दिन से हमारा स्वच्छ स्कूल अभियान भी शुरू किया गया है। एक सप्ताह में बच्चों की उपस्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से कहा गया है कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय बुलाएं।
विज्ञापन

इनसेट
पहले दिन उपस्थिति रही काफी कम
ज्ञानपुर। गर्मी की छुट्टी खत्म होने पर सोमवार को स्कूल खुल गए। करीब डेढ़ महीने बाद खुले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नाम मात्र की रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में पंजीकृत 178 बच्चों में मात्र 21 ही पहुंचे। जिसमें छात्राओं की संख्या अधिक रही। कंपोजिट विद्यालय भगवास में 190 में 35 बच्चे ही पहुंचे। इसी तरह प्रजापतिपुर परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 141 बच्चों के सापेक्ष केवल 90 बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षकों का मानना है कि दो से तीन दिन में उपस्थिति बेहतर हो जाएगी। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कमोबेश अधिकतर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पहले दिन नाममात्र की ही रही। बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में पहले दिन बच्चों का तिलक व चंदन के साथ स्वागत हुआ। पहले दिन पूरे जिले में लगभग 60 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही। बताया कि आने वाले दिनों में बच्चों की उपस्थिति में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें