फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पैर के ठोकर से उखड़ी सड़क, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के डुड़वा कुकरौठी गांव में सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सड़क न बनने से 24 घंटे में ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाला है और मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण सड़क का निर्माण करा रही है। सड़क मानके अनुसार नहीं बनाई गई है। बृहस्पतिवार को मार्ग का लेपन किया गया और शुक्रवार को उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने जब सड़क में घटिया सामग्री को देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में ग्रामीण सड़क को उखाड़ते हुए दिख रहे हैं। सड़क पर उखड़ी हुई बजरी पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में गुणवत्ता के हिसाब से घटिया सामग्री लगाई जा रही है एवं तारकोल आदि का भी सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। जिलाधिकारी से मांग की कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच कराएं। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पटेल, अवधेश पटेल, अशोक उपाध्याय, योगेंद्र यादव, बबलू मौर्य, मोतीलाल पटेल, रामाश्रय सरोज, पियूष उपाध्याय आदि रहे। वहीं दूसरी ओर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जैनूराम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सड़क का काम अभी चल रहा है। काम पूर्ण होने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें