नई बाजार के उत्तर फटका मार्ग का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
नई बाजार। करीब एक साल बाद नई बाजार के उत्तर फटका मार्ग का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। नगर पंचायत द्वारा पूर्व में नाले का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया था, जिसके बाद सड़क को खोदकर छोड़ दियाथा। सड़क निर्माण न होने से लोगों में नाराजगी थी। अब सड़क का काम शुरू होने से बारिश में राहगीरों को आवागमन के दौरान कीचड़ से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर ने बताया कि विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। बाजार के धीरज साहू, सुरेश साहू, द्वारिका यादव, सुरेश यादव एवं मनीष साहू ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। अब कार्य शुरू हुआ है।