फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार महीने से खोदकर छोड़ी सड़क, अब तक नहीं बनी

विज्ञापन
नगर पंचायत नई बाजार के वार्ड नंबर दो शहीद नगर में बदहाल सड़क। संवाद - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
विज्ञापन
नईबाजार। शहीद नगर में वार्ड संख्या दो की सड़क चार महीने से खोदकर छोड़ दी गई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। चार महीने से खोदकर छोड़ी गई सड़क में बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। जिम्मेदारों से बात करने पर वे जल्द काम कराने का दावा करते हैं। स्थानीय मंगला सोनकर, कमलेश सिंह, रमेश कन्नौजिया, दरबारी पांडेय ने बताया कि इस सड़क से हर दिन बच्चे स्कूल जाते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। रास्ते में आते-जाते समय कभी गाड़ियां गिर जाती हैं और कभी पत्थर लग जाता है। बीते चार माह से लोग समस्या झेल रहे हैं। जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि यह रोड बाजार जाने के साथ मंदिर व स्कूल को भी जोड़ता है। नवरात्र के बीच लोग कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर थे। वृद्धजन बिल्कुल आ-जा नहीं पाते। इसी रोड से नगर पंचायत नई बाजार के सभासद अधिकारी भी आवागमन करते हैं लेकिन वे भी आंखे मूंदे बैठे हैं। नगर पंचायत के ईओ सुजीत कुमार ने कहा कि फाइल देखकर ही सड़क निर्माण की लागत के बारे में बताया जा सकता है। नाला निर्माण करा दिया गया है। सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हो सकी है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। धनराशि आवंटित होते ही सड़क निर्माण कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें