गोपीगंज। मुंबई से घर के लिए निकला हरेराम दुबे पुत्र सालिकराम दुबे निवासी मिर्जापुर रोड अब तक नहीं आया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मजदूर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। सेवानिवृत्त पालिका कर्मचारी सालिकराम दुबे का बेटा हरेरामपुर दुबे मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। लॉकडाउन होने के कारण वह ट्रक से घर आ रहा था। प्रयागराज तक आने की सूचना परिजनों को दिया लेकिन, उसके बाद उसका लोकेशन नही मिला। सामान को ट्रक में ही छोड़कर कहां चला गया कुछ पता नहीं चल सका।