स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी नाले में जाकर किनारे के कारण पलटने से बच गई। अगर गाड़ी पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। दीपक साहू ने कहा कि गाड़ी अनियंत्रित हुई तो एक बारगी के लिए पूरा परिवार सहम गया। मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद ही है कि हम सभी लोग बाल-बाल बच गए।