फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित उपरौठ गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में गौरीशंकर यादव (35) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपरौठ निवासी गौरीशंकर शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे घर जाने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था कि तभी किसी बड़े वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मयवाहन चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें