ज्ञानपुर। दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई काम के बोझ तले दबा है। इसके कारण न भोजन करने का वक्त है न ही मात्रा में नींद लेने का समय। भरपूर नींद न लेने के कारण लोगों को कई बीमारियां चपेट में ले रही हैं। इसका असर जीवनशैली पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नींद न पूरी होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर परेशानियां भी होती है। जिला अस्पताल के नैदानिक मनोचिकित्सक डॉ. अशोक पराशर ने बताया कि जिस व्यक्ति को नींद न आने की समस्या है, वे हर दिन सुबह जल्दी उठे और अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास और व्यायाम को शामिल करें। इससे अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा खानपान में सुधार भी बहुत जरूरी है। खासकर बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। बताया कि कई बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं। योगाभ्यास व प्राणायाम करने से हमारे पेट की कई बीमारी खत्म हो जाती है।
नैदानिक मनोचिकित्सक डॉ. अशोक परासर बताते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, खर्राटे सांस लेने में रुकावट डालते हैं, जो अक्सर नाक और गले में देखने को मिलती है। इसके कारण मोटापा बढ़ता है। जो लोग सिगरेट और शराब का सेवन अधिक करते हैं, उनमें खर्राटे की समस्या अधिक होती है। अनिद्रा या नाक में एलर्जी आदि के कारण भी खर्राटे आते हैं। बताया कि प्राणायाम करने से आप को सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी। यदि दिन में 10-20 मिनट तक ऐसा करते हैं, तो आपको खर्राटे लेने की समस्या में दूर हो सकती है। यदि आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं। तो कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कम से कम सात घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद आने पर ही अच्छे दिन का शुरुआत होती है। डॉ. अशोक परासर, नैदानिक मनोचिकित्सक, भदोही