फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रिंकी, गोला थ्रो में निहाल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से शुक्रवार को मिनी स्टेडियम चकमांधाता में महिला-पुरुष खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रिंकी बिंद-प्रथम, गोला थ्रो में निहाल मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में काजल-प्रथम, लंबी कूद बालक वर्ग में मनोज कुमार-प्रथम स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी औराई काशीनाथ ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले खिलाड़ी मंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इसी क्रम में वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोतोल्लन में स्थान प्राप्त कर खिलाड़ी पुरस्कार पाते रहे। इस मौके पर डा.सुभाष यादव, राजाराम पाल, अशोक यादव, जीतनारायण, अनिल यादव, श्याम बिहारी मौर्य ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें