फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सहायता बंदियों का अधिकार: दीपक रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली की ओर से मंगलवार को जिला कारागार में बंदी शिकायत समाधान दिवस का आयोजन हुआ। चीफ डिफेंस काउसिंल एडवोकेट दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में बंदियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे विचाराधीन बंदी, जो किसी भी वजह से अपने मुकदमों में जमानत, अपील और निगरानी में निजी अधिवक्ता नही कर पा रहे हैं, उन्हें इस माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जाएगा। कहा कि विधिक सहायता बंदियों का संवैधानिक अधिकार भी है। समाधान दिवस में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल राम शिरोमणि निषाद, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल संदीप दूबे, रामचंद्र समेत जेल अधीक्षक सूबेदार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें