फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वस्थ रहने के लिए रोज चलाएं साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नियमित साइकलिंग दवा के समान है। प्रतिदिन सुबह उठकर साइकलिंग करना मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण है। यह कहना है मड़ियाहू विधायक डाॅ.आरके पटेल का। वह रविवार को गोपीगंज बड़ा चौराहे पर साइकलिंग क्लब की ओर निकाली गई साइकिल यात्रा में बोल रहे थे। गोपीगंज से निकली साइकिल यात्रा, कंसरायपुर, मदारीपुर, रजपूरा चौराहा, गजिया ओवर ब्रिज, लिप्पन तिराहा, होते हुए अजिमुल्लाह चौराहे पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान हर हिंदुस्तानी स्वस्थ रहे, स्वस्थ रहें मस्त रहें, हम सबने ठाना है भदोही को स्वस्थ्य बनाना है आदि नारे गूंजे। विधायक ने कहा कि सुबह की साईकिलिंग शरीर को पूरे दिन स्फूर्ति देती है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह नियमित 4-5 किमी साइकिल चलाना चाहिए। इस मौके पर डाॅ.एसएस यादव, अनिरुद्ध साहू विपिन राय, डाॅ.कार्तिक पटेल, अकरम अली रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें