एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विष्णु भी साथ में हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह फरार हो गया। ऐसे में विष्णु मिश्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। अब यह राशि बढ़ने वाली है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी के लिए इनाम राशि बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। एक लाख रुपये इनाम राशि करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि फरार चल रहे आरोपी विष्णु का पता बताने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।